Jharkhand Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आज सड़कों पर उतरी BJP, पूरे राज्य में बंद का ऐलान; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

JPSC-JSSC परीक्षा धांधली और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने आज 'झारखंड बंद' का आह्वान किया है. वहीं, CID द्वारा JPSC के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बावजूद CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों और ABVP का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है.

ADVERTISEMENT

रांची में 17वें दिन विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज (Photo: PTI)
रांची में 17वें दिन विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज (Photo: PTI)
Google CTA

Ranchi Student protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को आंदोलन के 17वें दिन स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले दागे. इस घटना के बाद अब यह मुद्दा केवल अभ्यर्थियों तक सीमित न रहकर सूबे की सबसे बड़ी राजनीतिक जंग में तब्दील हो चुका है.