झारखंड ने उठाया बड़ा कदम: स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बनेगा देश का पहला ‘एनर्जी ट्रांजिशन’ मॉडल

Jharkhand News: झारखंड ने देश में पहली बार 'एनर्जी ट्रांजिशन रेडीनेस इंडेक्स' फ्रेमवर्क लागू करने का ऐलान किया है, जो राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और कम कार्बन उत्सर्जन के मामले में अग्रणी बनाएगा.

ADVERTISEMENT

Jharkhand News
झारखंड में स्वच्छ ऊर्जा मॉडल के लिए एमओयू साइन करते अधिकारी
google news

Jharkhand News: झारखंड ने स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. 19 जून 2025 को झारखंड सरकार और नीति अनुसंधान संस्था स्वानिति इनिशिएटिव्स के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और कम कार्बन उत्सर्जन की दिशा में देश का पहला ‘चैंपियन स्टेट’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इस पहल से न केवल झारखंड का विकास होगा, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर भी एक मिसाल कायम करेगा.