Jharkhand: जमशेदपुर में देर रात भीषण हादसा, मंत्री की बेटी समेत 4 ने गंवाई जान

Jharkhand: जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं. पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची. हादसे की वजह की जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Jharkhand
Jharkhand
Google CTA

झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. दोमुहानी इलाके में एक कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.