Jio, Airtel और Vi के 19, 22 और 23 रुपये वाले खास रिचार्ज प्लान, बेफिक्र चला सकते हैं इंटरनेट, जानें आपके लिए कौन सा बेहतर

Jio, Airtel और Vi ने 19, 22 और 23 रुपये में 1 दिन की वैलिडिटी वाले डेटा वाउचर लॉन्च किए हैं. इनमें Jio का प्लान सबसे सस्ता (19 रुपये में 1GB डेटा) है, जबकि Vi का प्लान सबसे महंगा (23 रुपये में 1GB डेटा) है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Cheapest Data Plan India: क्या आपको कभी अचानक एक दिन के लिए थोड़े एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत पड़ी है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही है! देश की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां, Jio, Airtel और Vi आपके लिए लेकर आई हैं 1 दिन की वैलिडिटी वाले खास डेटा वाउचर प्लान, जिनकी कीमत 19, 22 और 23 रुपये है. आइए जानते हैं इनमें क्या खास है और आपके लिए कौन सा प्लान सबसे अच्छा रहेगा.