दिवाली पर Jio का बड़ा धमाका, जबरदस्त सेफ्टी फीचर के साथ मिलेगा 799 रुपए में नया मोबाइल,
जियो ने अपने 799 रुपए वाले Jio Bharat फोन के लिए 'सेफ्टी फर्स्ट' फीचर लॉन्च किया है. यह बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए है. इसमें लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल-मैसेज लिमिट लगाने वाला यूसेज मैनेजर और बैटरी स्टेटस देखने की सुविधा मिलती है.
ADVERTISEMENT

JioBharat
रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में एक नया सेफ्टी-फर्स्ट फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर JioBharat फोन्स के लिए है. इन फोन्स की कीमत सिर्फ 799 रुपये से शुरू होती है. इस खास फीचर को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.