10 दिन, zero गिरफ्तारी! फलौदी में भंवरी देवी के कातिल कौन? 50 लोगों के साथ आमरण अनशन पर बैठे पूर्व विधायक

राजस्थान के फलौदी (लोहावट) में 27 जुलाई की रात घर के बाहर सो रही भंवरी देवी बिश्नोई की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी और उनकी दो बेटियों को घायल कर दिया. 10 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पूर्व विधायक संग 50 लोग अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं.

ADVERTISEMENT

jodhpur
jodhpur
Google CTA

राजस्थान के फलौदी जिले में घर के बाहर चैन की नींद सो रही भंवरी देवी बिश्नोई की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. हमलावरों ने उनकी दो मासूम बेटियों पर भी जानलेवा वार किया, जिनमें से एक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. घटना के 10 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही. इससे आक्रोशित ग्रामीणों और पूर्व विधायक के साथ दर्जनों लोग लोहावट में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं.