JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार, TDPL विवाद में CID का बड़ा एक्शन, जानिए कौन हैं ये अधिकारी
JPSC former chairman L Khiyangte: JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को झारखंड CID ने गिरफ्तार किया है. उन पर कई आरोपों को लेकर जांच चल रही थी. बता दें कि खियांग्ते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं.
ADVERTISEMENT

JPSC former chairman L Khiyangte
JPSC former chairman L Khiyangte: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन जारी है. इस बीच राज्य से एक बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के विवादित पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है. JPSC परीक्षा में हुई कथित धांधली के मामले में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. खियांग्ते की गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले रविवार को JPSC के तीन सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले 22 जुलाई 2026 को CID की छापेमारी के बाद खियांग्ते ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
