JPSC-JSSC पेपर लीक मामला: 9 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों को CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'

JPSC-JSSC Paper Leak Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक व अनियमितताओं के विरोध में छात्र पिछले 9 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. छात्रों ने परीक्षाएं रद्द करने, CBI-ED जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग उठाई है. इस बीच CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलन को समर्थन देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

ADVERTISEMENT

Jharkhand Student Protest
रांची में धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में आए अभिजीत दीपके
Google CTA

झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में राज्यभर के छात्र-नौजवान सड़कों पर उतर आए हैं. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 9 दिनों से छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं. राज्य के सभी 24 जिलों से छात्र रांची पहुंच रहे हैं और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. इसी क्रम में विरोध दर्ज कराने के लिए छात्रों द्वारा एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों का आक्रोश और उत्साह देखने को मिला. इसी बीच इन छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संस्थापक का भी समर्थन मिला है.