'न नौकरी मिल रही, ना शादी के लिए लड़की', रांची प्रोटेस्ट में मारवाड़ी कॉलेज टॉपर का छलका दर्द, सुनाई अपनी आपबीती!

JPSC-JSSC Protest Ranchi: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC, JSSC CGL और सचिवालय आशुलिपिक भर्ती में कथित धांधली व पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी है. मारवाड़ी कॉलेज के 2010 टॉपर सोहन महतो ने नौकरी और शादी को लेकर अपना दर्द साझा किया, जबकि पलामू की भारती कुमारी ने स्टेनोग्राफर भर्ती रद्द होने पर सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

Ranchi Student Protest
Ranchi Student Protest
Google CTA

झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले 11 दिनों से लगातार जारी है. राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्तियों में अनियमितताओं से परेशान अभ्यर्थी अब सड़कों पर उतर आए हैं. जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और सचिवालय आशुलिपिक भर्ती जैसी कई परीक्षाओं के अभ्यर्थी अपने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग कर रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हालिया छात्र आंदोलनों से प्रेरणा लेते हुए ये छात्र भी अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं.