JPSC-JSSC Protest: 2 अगस्त से अनशन पर बैठे देवेन्द्रनाथ महतो ने सोनम वांगचुक से बात कर पिया पानी, अब क्या खत्म हो जाएगा प्रदर्शन?

JPSC-JSSC Protest News: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है. आमरण अनशन पर बैठे JLKM नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद उनके आग्रह पर पानी पीकर अनशन जारी रखने का फैसला किया. जानिए दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और अब आगे क्या होगा.

ADVERTISEMENT

Jharkhand Student Protest Update
Jharkhand Student Protest Update
Google CTA

झारखंड के रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र लगातार 12 दिन से आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों के समर्थन में 2 अगस्त से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने भूख हड़ताल का ऐलान किया और आमरण अनशन पर बैठ गए. उन्होंने शर्त रखी थी कि वे अपना अनशन तभी तोड़ेंगे जब सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक खुद रांची आकर उनसे मिलेंगे. लेकिन इसी बीच प्रदर्शन में नया मोड़ आया है. सोनम वांगचुक ने देवेन्द्रनाथ महतो से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उनसे अनुरोध किया वे अपनी सेहत की भलाई के लिए कम से कम शहद और पानी जरूर पीएं. देवेन्द्रनाथ ने उनके आग्रह को मान लिया और पानी पी लिया.