JPSC Protest: 15 दिनों से जारी JPSC छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से हुई पहली बातचीत में क्या निकला?

JPSC Protest: रांची में JPSC-JSSC की कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी है. सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच पहली बातचीत सकारात्मक रही, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं हुआ. छात्र JPSC 14वीं प्रीलिम्स रद्द करने, जांच CBI को सौंपने और JPSC में सुधार की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

jpsc protest
jpsc protest
Google CTA

रांची में JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शन के 14वें दिन सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच पहली दौर की बातचीत हुई. यह बैठक रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई और करीब डेढ़ से पौने दो घंटे तक चली.