जस्टिस अभय ओका के बयान से केजरीवाल के आरोपों को मिलेगी नई धार? जानें उन्होंने ऐसा क्या कहा

Justice Abhay Oka statement: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय एस. ओका के बयान 'गाउन किराए पर नहीं मिलता' ने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर नई बहस छेड़ दी है. अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बीच जानिए इस बयान का क्या असर पड़ेगा और क्यों यह मामला कानूनी और राजनीतिक रूप से अहम बन गया है.

ADVERTISEMENT

Justice Abhay Oka statement
Justice Abhay Oka statement
google news

दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच कोर्ट रूम में हुई जिरह को लेकर कई दिन से जोरदार विवाद चल रहा है. इन सबके बीच सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जज जस्टिस अभय ओका का बयान काफी वायरल है जिसमें उन्होंने कहा कि गाउन किराए पर नहीं मिलता. ये बयान राजनीतिक झुकाव वाले जजों पर निशाना माना जा रहा है. साथ ही यह सवाल भी उठने लगे है कि क्या न्याय की कुर्सी पर बैठे शख्स का कोई राजनीतिक चेहरा हो सकता है? क्या किसी जज की विचारधारा उसके फैसलों की स्याही बदल सकती है? आइए विस्तार से समझते है पूरी कहानी.