Shesh Bharat: संसद में टूटी 'भाई-भाई' की जोड़ी: कांग्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए कनिमोझी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी!
Shesh Bharat: तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा विजय की पार्टी (TVK) को समर्थन देने से नाराज डीएमके ने संसद में राहें अलग कर ली हैं. कनिमोझी ने लोकसभा स्पीकर से डीएमके के 22 सांसदों के लिए अलग बैठने की मांग की है, जिससे राहुल गांधी और स्टालिन की मशहूर दोस्ती का औपचारिक अंत माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat: तमिलनाडु की राजनीति में आए बड़े बदलाव का असर अब संसद तक पहुंच गया है. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जहां अभिनेता Vijay की पार्टी TVK तेजी से सत्ता के करीब पहुंची, वहीं कांग्रेस के फैसले ने डीएमके और कांग्रेस के लंबे गठबंधन को झटका दे दिया. अब डीएमके सांसदों ने लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठने की मांग कर दी है. दरअसल, कांग्रेस ने तमिलनाडु में डीएमके से अपना गठबंधन तोड़ते हुए विजय की पार्टी TVK को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया.