गले में लाख का स्कार्फ, हाथ में 50 लाख की घड़ी! राजनीति के 'लग्जरी किंग' हैं DK शिवकुमार, देखें कलेक्शन

डीके शिवकुमार कुल 1,413 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें बेंगलुरु का 900 करोड़ का 'ग्लोबल मॉल' और आलीशान घर शामिल हैं. सिद्धारमैया के इस्तीफे की घोषणा के बाद, इतनी बड़ी नेटवर्थ वाले शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

कर्नाटक के होने वाले सीएम डीके शिवकुमार
कर्नाटक के होने वाले सीएम डीके शिवकुमार
google news

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम की कुर्सी छोड़ दी है. अब उनके बाद इस पद को डीके शिवकुमार संभालने वाले हैं. डीके शिवकुमार वो राजनेता हैं जो जिन्हें न सिर्फ कांग्रेस का संकटमोचक कहा जाता है बल्कि लोग उन्हें उनके महंगे शौख के लिए भी जानते हैं. एक तरफ जहां हमारे देश में ज्यादातर नेता अपनी अमीर जीवनशैली को छुपाने की कोशिश करते हैं, वहीं डीके शिवकुमार इस मामले में बिल्कुल अलग हैं. उन्हें महंगे कश्मीरी स्कार्फ, लग्जरी घड़ियों और आलीशान पेन का शौक है और वो इसे छिपाते भी नहीं हैं.