Shesh Bharat: बहुमत का दम दिखाकर DK ने BJP से छीना इतना बड़ा पद, विभीषणों ने पलटी बाजी अब बीजेपी को एक और झटका!
कर्नाटक विधान परिषद में बीजेपी-जेडीएस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग से मिले प्रचंड बहुमत के बाद डीके शिवकुमार ने सभापति बसवराज होरट्टी से जबरन इस्तीफा करवाकर कांग्रेस का वर्चस्व स्थापित कर दिया है.
ADVERTISEMENT

विधान परिषद में विभीषणों की सेंधमारी, डीके ने छीना सभापति का पद
कर्नाटक में फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक बीजेपी की नींद उड़ा दी है. बीजेपी को घेरने सीएम डीके शिवकुमार ने फिर ऐसा चक्रव्यूह रचा जिसमें फंस गई बीजेपी. उन्होंने नया ऐसा मास्टरस्ट्रोक चला जिसने बिना कोई शोर किए बीजेपी के अभेद्य किले को ढहा दिया. कहा जाता है कि जब डीके चाल चलते हैं, तो उसकी धमक बहुत बाद में सुनाई देती है. कर्नाटक विधान परिषद में जो कुछ भी हुआ, वह कोई सामान्य राजनीतिक बदलाव नहीं है, बल्कि यह बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ में एक ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक है जिसकी भनक उसे लग भी नहीं पाई.
