'हम क्या पाकिस्तान से है?'...कश्मीर के डल झील में नाविक ने टूरिस्ट को दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'वाह क्या बात है'

Dal Lake viral video: कश्मीर की डल झील से जुड़ा एक छोटा लेकिन असरदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कश्मीरी शिकारा नाविक ने टूरिस्ट के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि लोग उसकी देशभक्ति और सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे. जानिए क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी, यूजर्स के रिएक्शन और क्यों यह वीडियो कश्मीर पर्यटन से भी जुड़ा माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Dal Lake viral video
डल झील में नाविक ने टूरिस्ट को दिया गजब का जवाब
google news

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको कई ऐसी वीडियोज दिख ही जाती होगी जिसका कंटेंट आपको उसे देखने को मजबूर कर देता है. कभी किसी का स्टंट तो कभी किसी के बीच तीखी नोक-झोंक आपका ध्यान खींच ही लेती है. इसी कड़ी में कश्मीर की डल झील से भी एक छोटी लेकिन काफी असरदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वीडियो में एक कश्मीरी शिकारा नाव चलाने वाले ने टूरिस्ट को ऐसा जवाब दिया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.