काव्या मारन की न्यूयॉर्क वाली तस्वीर Viral? चर्चा Love लाइफ की पर अनिरुद्ध बोले- दोस्त हैं हम
SRH की ओनर काव्या मारन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वे अनिरुद्ध रविचंद्रन के साथ लासवेगास की सड़कों पर स्पॉट हुई हैं. इसके बाद इन दोनों के रिलेशन की कहानियां सामने आने लगी हैं. हालंकि अनिरुद्ध ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
क्रिकेट की दुनिया में एक चेहरा अक्सर चर्चा में रहने लगा है. ये कोई क्रिकेटर नहीं बल्कि आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन हैं. काव्या अक्सर IPL के दौरान चर्चा में रहती हैं पर इस बार इसकी न्यूयॉर्क की सड़कों वाली एक तस्वीर काफी वायरल है. इसलिए क्योंकि वे इसमें अकेले नहीं हैं.