डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक बनाने वाली 'सेजल पवार' पर एक्शन! प्रणीत मोरे के शो में एक कमेंट कर बुरी फंसी छात्रा
कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में मेडिकल शिक्षा पर संवेदनशील टिप्पणी करने वाली MBBS छात्रा सेजल पवार को KEM अस्पताल प्रशासन ने 15 दिनों की जबरन छुट्टी पर भेज दिया है. मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनी है.
ADVERTISEMENT

sejal pawar
Sejal Pawar Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टैंड-अप कॉमेडी शो का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में आईं एमबीबीएस (MBBS) छात्रा सेजल पवार पर किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कॉलेज मैनेजमेंट ने छात्रा को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए 'जबरन छुट्टी' (Forced Leave) पर भेज दिया है. इस निलंबन अवधि के दौरान सेजल पवार के अस्पताल, मेडिकल कॉलेज कैंपस और हॉस्टल में एंट्री करने पर पूरी तरह रोक रहेगी.