LDF, UDF और BJP...केरल में किसको मिल सकती हैं कितन सीटें, IANS-Matrize के ओपनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Kerala Opinion Poll 2026: चुनाव आयोग ने केरल की 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस बीच राज्य की जनता का मूड जानने के लिए IANS-Matrize के एक ओपनियन पोल करवाया है. इसके मुताबिक, सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार बताए जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Kerala Opinion Poll 2026
चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगा. इसके बाद चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. बता दें कि केरल में एलडीएफ सरकार का कार्यकाल 23 मई 2026 समाप्त हो रहा है. ऐसे में इससे पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा. इस गहमागहमी के बीच जनता का मूड जानने के लिए MATRIZE-IANS ने प्रदेश में एक ओपनियन पोल किया है. इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इसके तहत केरल में इस बार एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है.