Kerala Assembly Election 2026: केरल में CPI-M ने जारी की 81 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम पिनराई विजयन समेत ये नाम शामिल शामिल
केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सत्ताधारी CPI-M ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. पार्टी ने 140 सीटों में से 86 पर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है.
ADVERTISEMENT

Kerala Assembly Election 2026
Kerala Assembly Election 2026 CPI-M Candidate List: केरल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के रविवार को हुए ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. केरल की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है. वही इसके नतीजों 4 मई को आने हैं. इस बीच सत्ताधारी पार्टी सीपीआई-एम ने चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है. इसके तहत पार्टी ने अपने 81 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के 11 सहयोगियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने ऐलान किया है कि वो राज्य की 140 सदस्यीय विधानसभा में से 86 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.