असम की NDA सरकार में मंत्री केशव महंत की बेटी दिविशा कौन हैं? जिनके प्रदर्शन में शामिल होने पर CM हिमंत को देनी पड़ी सफाई
Assam Minister Daughter Divisha Mahanta Controversy: नीट पेपर लीक विरोध के दौरान असम के मंत्री केशव महंत की बेटी दिविशा महंत का वीडियो वायरल होने के बाद से सियासत गरमा गई है. पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी के बाद ट्रोलिंग शुरू हुई, तो सीएम हिमंत विश्व शर्मा खुद बचाव में उतरे. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

कौन हैं दिविशा महंत
Divisha Mahanta Viral Video: असम में नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें असम सरकार के मंत्री केशव महंत की बेटी दिविशा महंत प्रदर्शनकारियों के साथ नारेबाजी करती नजर आ रही हैं. दावा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है और मंत्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
