Ketan Agarwal Case: 'उसे भी खाई में फेंक दो...', केतन मर्डर केस पर इस टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

पुणे के 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरकर हुई मौत मामले में नया मोड़ आने के बाद टीवी सेलेब्स का गुस्सा फूट पड़ा है. मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या की साजिश का आरोप है.

ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal case
Ketan Agarwal case
Google CTA

Ketan Agarwal Case: पुणे के युवा रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले ने इस समय पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान हुई घटना जिसे पहले एक सामान्य हादसा माना जा रहा था. लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया, अब इसे हत्या का मामला माना जा रहा है. आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उन्हें पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया है.