Ketan Agarwal Case: 50 साल पुराना पारिवारिक रिश्ता, 20 साल की सिया को मान लिया था बहू, केतन के दादा ने खोले कई राज
Ketan Agarwal Case: केतन अग्रवाल मामले में नया मोड़ आया है. केतन के दादा देवीचंद ने बताया कि 50 साल पुराने पारिवारिक भरोसे पर 20 वर्षीय सिया गोयल से रिश्ता तय हुआ था. रोका भी हो चुका था.
ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case
केतन अग्रवाल मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. दोनों परिवारों के बीच दशकों पुराना रिश्ता और अटूट भरोसा था, जो अब इस घटना के बाद पूरी तरह बिखर चुका है. केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल पुरानी बातों को याद कर आज भी भावुक हो जाते हैं. उनका कहना है कि जब सिया गोयल का रिश्ता आया था, तब उन्होंने सिया की कम उम्र (20 साल) को देखते हुए शादी में जल्दबाजी न करने की सलाह दी थी. लेकिन दोनों परिवारों की 45-50 साल पुरानी पहचान और भरोसे के चलते यह रिश्ता तय हो गया.