'जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी और तुम...', केतन को खाई में धक्का देने के बाद सिया ने रचा था ड्रामा, इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल!

Siya Goyal Instagram Story: पुणे लोहागढ़ किला केस में कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत के बाद उनकी मंगेतर सिया गोयल की एक पुरानी इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में है. पुलिस जांच के बीच सामने आए इस पोस्ट ने मामले को और सुर्खियों में ला दिया है. जानिए क्या था वायरल पोस्ट, पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया और इस हाई-प्रोफाइल केस से जुड़ी बड़ी बातें.

ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case
Ketan Agarwal Case
google news

पुणे के लोहागढ़ किले से आए 26 साल के कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. पहले यह एक हादसा लगा था लेकिन जैसे-जैसे मामले की परत खुली तो खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि एक प्लानिंग के तहत की हुई हत्या है. अब इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. केतन की मौत के बाद उसकी मंगेतर सिया गोयल ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उसने लिखा कि, 'जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तब तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए'. पहले तो लोगों सिया के इस पोस्ट को उसका दुख समझे लेकिन जैसे ही मामला का खुलासा तो सभी भौंचक्के रह गए है.