केतन को खाई में धक्का देने के बाद भी दुखी नहीं थी सिया गोयल, मौत से पहले नाकाम हुई पहली साजिश पर पिता का आया बड़ा बयान!
Ketan Agarwal Case: पुणे लोहागढ़ किले मामले में केतन विशाल अग्रवाल की मौत के बाद परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. केतन के पिता का दावा है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश थी. सोशल मीडिया पर केतन और उनकी मंगेतर सिया गोयल का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो भी वायरल हो रहा है. जानिए परिवार के दावे, वायरल वीडियो और पूरे मामले की अहम बातें.
ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case
पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. मौत का राज खुलने और मामले में गिरफ्तारियां होने के बाद अब केतन के परिवार का भी दर्द खुलकर सामने आया है. केतन के परिजन इस घटना के बाद गहरे शोक में है. केतन के पिता का कहना है कि उनके बेटे की मौत महज हादसा नहीं, बल्कि पहले से सोची-समझी साजिश का नतीजा है जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित भूमिका सामने आई है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केतन अपनी मंगेतर सिया का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और उन्हें प्रिंसेस ट्रीटमेंट दे रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.