'साहिल ने सिया को जबरन गाड़ी में बिठाया, फिर रास्ते भर...', केतन अग्रवाल हत्याकांड में कैब ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा!

Ketan Agarwal Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में कैब ड्राइवर के बयान से बड़ा खुलासा हुआ है. ड्राइवर ने बताया कि सिया और साहिल रास्ते भर झगड़ते रहे, सिया को जबरन कार में बैठाया गया और बीच रास्ते डिक्की से सामान भी निकाला गया. जानिए पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया और पासपोर्ट गायब होने पर क्यों उठ रहे हैं सवाल.

ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case Update
केतन अग्रवाल केस में कैब ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा!
google news

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है. अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है. जांच के दौरान अब उस कैब ड्राइवर का बयान सामने आया है, जिसकी गाड़ी से केतन अग्रवाल, सिया गोयल और उसका साहिल मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे. कैब ड्राइवर ने बातचीत के दौरान कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने मामले को एक नया ही मोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि रास्ते में पहले तो सिया गाड़ी में बैठने के लिए राजी नहीं हो रही थी और जबरदस्ती बैठने के बाद वह अपने साहिल से लगातार झगड़े कर रही थी. विस्तार से जानिए पूरी बात.