Ketan Agarwal Case: 'मुझे वो पसंद है....', केतन अग्रवाल के साथ रिश्ते पर आरोपी सिया ने अपनी मां से क्या कहा था?
Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार रिश्ते और शादी को लेकर खुलकर बात की. सिया की मां ने दावा किया कि बेटी केतन अग्रवाल से शादी करना चाहती थी और उसने कई बार कहा था कि उसे यह रिश्ता पसंद है. जानिए सिया गोयल के परिवार ने चेतन चौधरी और रिश्ते को लेकर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

केतन अग्रवाल हत्या मामले में आरोपी सिया के माता-पिता ने इनके रिश्तों पर खुलकर की बात.
Siya Goyal Parents reaction: पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल के मर्डर मामले में अब आरोपी सिया गोयल के मां और पिता ने 'आज तक' के कई सवालों का जवाब दिया है. इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं ये बातें भी चर्चा में थी कि मां-पिता को बच्चों की मर्जी के खिलाफ शादी नहीं करनी चाहिए. ऐसे में सिया के मां-पिता ने इस रिश्ते के तय होने से लेकर बेटी की मंजूरी मिलने तक की पूरी कहानी बयां कर की है.