Ketan Aggarwal Case: कोर्ट का बड़ा फैसला! 4 दिन और बढ़ी सिया और चेतन की पुलिस कस्टडी, क्या अब सामने आएगा पूरा सच?

केतन मर्डर केस में लोहगढ़ किले से धक्का देकर की गई हत्या को मंगेतर सिया ने पहले हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में यह सोची-समझी साजिश निकली.

ADVERTISEMENT

केतन अग्रवाल मामला
केतन अग्रवाल मामला
google news

केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. मामले की तह तक जाने और हर एक सबूत को बारीकी से खंगालने के लिए पुलिस को आरोपियों से पूछताछ का और समय मिल गया है. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों मुख्य आरोपियों यानी सिया और चेतन की पुलिस कस्टडी को अगले 4 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है. अब ये दोनों आरोपी 3 जुलाई तक पुलिस की रिमांड में रहेंगे.