बिपुल दुशिंग या आशुतोष श्रीवास्तव...आखिर कौन है सिया गोयल का असली वकील? भाई ने खुद कर दिया क्लियर
Ketan Aggarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. इसी बीच कोर्ट में सिया के वकील को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. सिया ने खुद अपने वकील का नाम बदलने का दावा किया, जिसके बाद 10 करोड़ के मानहानि नोटिस का मामला सामने आ गया.
ADVERTISEMENT

सिया गोयल के वकील पर विवाद
Siya Goyal Lawyer Controversy: पुणे के मशहूर कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को दूसरी बार 3 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन इसी बीच सुनवाई के समय वडगांव मावल के कोर्ट रूम में सिया के वकील को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. मामले में 10 करोड़ के मानहानि तक चला गया. क्या है पूरा मामला और आखिर सिया के वकील को लेकर क्यों हो रहा है विवाद चलिए जानते हैं, इस खबर में...