'बेटी दोषी है तो उसे भी किले से...', केतन अग्रवाल केस में सिया के पापा प्रवीण गोयल का बड़ा बयान
Siya Goyal parents statement: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार सामने आकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर उनकी बेटी या वे खुद दोषी हैं, तो उन्हें फांसी दे दी जाए या सिया को भी उसी किले से धक्का दे दिया जाए.
ADVERTISEMENT

Siya Goyal parents statement
Siya Goyal Parents Statement: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, मामला और भी हैरान करने वाला होता जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता पहली बार मीडिया के सामने आए हैं. अपनी बेटी पर लगे आरोपों और पुलिस जांच के बीच सिया के माता-पिता बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी बेटी या उनका परिवार इस साजिश में शामिल है, तो कानून उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे.