'10 साल की उम्र से ही...' कैसी लड़की थी सिया गोयल? उसे बचपन से जानने वाली इस महिला ने खोले कई बड़े राज
Ketan Agarwal Death Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब केतन के परिवार की एक करीबी महिला और उनकी बहन ने आरोपी सिया गोयल को लेकर ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. सिया के व्यवहार और उसके कथित दोहरे चेहरे को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.
ADVERTISEMENT

सिया को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
Ketan Murder Mystery: पुणे के लोहगढ़ किले में 18 जून को हुई 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. इस मामले में केतन की हत्या का आरोप उनकी 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर लगा है. इस मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हत्या के आरोपी सिया और चेतन दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में हैं. इसी बीच हमारे सहयोगी 'आज तक' ने केतन के परिवार की एक बेहद करीबी महिला से बातचीत की है. इसमें महिला ने आरोपी सिया गोयल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बातचीत में उन्होंने क्या क्या कहा चलिए विस्तार से जानिए इस खबर में...