'गूगल पर सोनम केस सर्च, हत्या की थी प्रैक्टिस...' केतन अग्रवाल हत्याकांड की चार्जशीट में पता चली सिया और चेतन के साजिश की पूरी कहानी!
Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के लोहागढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में केतन की मंगेतर सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे के खिलाफ कथित साजिश से जुड़े कई डिजिटल और तकनीकी सबूतों का जिक्र है. जानिए 5,053 पन्नों की चार्जशीट में सिया, चेतन और रितेश की कथित साजिश को लेकर क्या-क्या खुलासे हुए.
ADVERTISEMENT

Ketan Agrawal Murder Case Update
महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई केतन अग्रवाल हत्याकांड तो आपको याद ही होगा, जहां रियल स्टेट कारोबारी केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई थी. आरोप है कि यह घटना किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर अंजाम दिया था. अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने अब 5 हजार 503(5,503) पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई खुलासे हुए है. जानकारी के मुताबिक, केतन की हत्या के लिए सोशल मीडिया, गूगल सर्च और इंटरनेट से कई प्रकार की जानकारी का भी इस्तेमाल किया गया था. साथ ही सिया ने गूगल पर 'सोनम केस' भी सर्च कर उसके बारे में पढ़ा था. इसी बीच अब केतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां वह अपनी पीठ पर सिया नाम का टैटू भी बनवाता दिख रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
