'सिया ने नहीं दिखाई थी मिडिल फिंगर...' केतन हत्याकांड की आरोपी सिया के पिता ने बताई उस वायरल तस्वीर के पीछे की कहानी

लोनावला केतन अग्रवाल हत्याकांड: सोशल मीडिया पर आरोपी सिया गोयल द्वारा मीडिया को 'मिडिल फिंगर' दिखाने के दावे को उसके पिता ने खारिज करते हुए उंगली दरवाजे में फंसने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

केतन हत्याकांड केस में नया मोड़
केतन हत्याकांड केस में नया मोड़
Google CTA

केतन अग्रवाल हत्याकांड में अदालत में पेशी के दौरान सिया गोयल की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी. जिसमें दावा किया गया था कि वह पुलिस की मौजूदगी में मीडिया कैमरों की तरफ 'मिडिल फिंगर' दिखा रही है. इस पर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिसके बाद अब सिया के पिता सामने आए हैं और उन्होंने इस विवाद पर एक अलग ही कहानी बताई है. पिता प्रवीण गोयल का दावा है कि सिया की उंगली दरवाजे में फंस गई थी और उसे चोट लगी थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है.