पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया इंटरनेट पर ये क्या-क्या खोज रही थी? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को सिया का दूसरा मोबाइल मिला है, जिसकी सर्च हिस्ट्री ने कई चौंकाने वाले राज खोल दिए हैं. जांच में पता चला है कि उसने मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड का गहराई से अध्ययन किया था. आखिर इस फोन से और क्या-क्या खुलासे हुए, पढ़िए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

सिया के दूसरे मोबाइल ने उगले राज
सिया के दूसरे मोबाइल ने उगले राज
Google CTA

Siya Phone Search History: पुणे के रियल स्टेट करोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस को जांच के दौरान सिया के घर से उसका एक और मोबाइल फोन मिला है. एक फोन पहले से ही पुलिस के पास था, लेकिन जब हाल ही में पुलिस सिया को लेकर उसके घर गई,तब यह दूसरा फोन बरामद हुआ. इस नए फोन की सर्च हिस्ट्री खंगालने पर पुलिस के हाथ बहुत बड़ी जानकारी लगी है. सिया के फोन की सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि केतन की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं थी. इसके लिए उसने बकायदा पूरी केस स्टडी की थी.