केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी? जानें कहां हुई थी पहली मुलाकात, अब सामने आई इनसाइड स्टोरी
Ketan Agrawal Pune Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात बेकरी बिजनेस के दौरान हुई थी. दोस्ती कब प्यार में बदली और फिर कैसे इस रिश्ते ने एक कथित खौफनाक साजिश का रूप लिया, यही अब जांच का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

कैसे शुरू हुई केतन की मंगेतर सिया और चेतन चौधरी की लव स्टोरी?
Chetan Chaudhary Siya Goyal: महाराष्ट्र के पुणे में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले में सबसे हैरान करने वाला नाम केतन की मंगेतर सिया गोयल का सामने निकलकर आया. एक बड़े और अमीर घर की लड़की ने शादी से ठीक पहले अपने ही मंगेतर की मौत की इतनी साजिश और उसे मार भी दिया. इस खौफनाक घटना को सुनकर हर कोई सन्न है. पुलिस की जांच में अब सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई और काैन सी है वो जगह जहां ये दोनों पहली बार मिले.