33 डिग्री तापमान, चेहरे पर हुडी और छिपकर पीछा... CCTV में रिकॉर्ड हुई इस एक गलती से पकड़ा गया आरोपी चेतन चौधरी
Ketan Agrawal Pune Case: पुणे के लोहागढ़ किले पर कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा माना गया, लेकिन CCTV फुटेज की एक छोटी सी डिटेल ने पूरी कहानी बदल दी. 33 डिग्री गर्मी में हुडी पहनकर पहुंचे युवक पर पुलिस को शक हुआ और फिर जांच में ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया.
ADVERTISEMENT

CCTV की एक गलती ने खोल दिया पूरा राज
Ketan Agrawal and Siya Goyal Case: कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. 26 वर्षीय केतन अपनी मंगेतर के साथ महाराष्ट्र के पुणे स्थित टूरिस्ट प्लेस लोहागढ़ फोर्ट पर घूमने गए थे. शुरुआत में यह मामला एक हादसा माना जा रहा था. बताया गया कि फोटो खींचते समय उनका पैर फिसल गया था जिससे केतन गहरी खाई में गिर गए. लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कहानी पूरी तरह बदल गई. मामले में कथित तौर पर एक सुनियोजित साजिश की बात पता चली. घटना में मंगेतर सिया के कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का नाम सामने आया. लोहागढ़ किले में उसकी मौजूदगी और यहां हुई एक बड़ी चूक ने पूरे मामले की परतें खोल दीं, जिसके बाद पुलिस ने इस कथित साजिश का पर्दाफाश कर दिया.