Khushboo Patani: पूर्व मेजर खुशबू पाटनी की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- इजराइल-रूस जैसे एक्शन की जरूरत! वीडियो वायरल

Khushboo Patani viral video: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूर्व मेजर खुशबू पाटनी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे पाकिस्तान पर भड़की हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने हमले को पाकिस्तान सेना का जिहाद बताया और सीधा युद्ध की मांग की है. जानें वीडियो में उन्होंने और क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

हाल ही एक मासूम की जान बचाकर सुर्खियों में आई खुशबू पाटनी एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बोलते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो पाकिस्तान पर जबरदस्त तरीके भड़की हुई है. वीडियाे में हो कह रही है कि हम पाकिस्तानियों और पाकिस्तान को कई सालों से झेल रहे है. ये प्यार और शांति वाला ड्रामा अब बहुत हो गया है. वो कहती हैं कि अब सीधा जंग हो जानी चाहिए. जानिए उन्होंने वीडियो और क्या-क्या कहा.