ममता का साथ छोड़ बीजेपी में एंट्री, कौन हैं बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, जो अब बीजेपी के टिकट पर जाएंगी राज्यसभा?

बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने तृणमूल कांग्रेस और सांसद पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. अब वह आगामी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं.

ADVERTISEMENT

कोयल मित्तल
कोयल मित्तल
Google CTA

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मैदान में उतारा है. उम्मीदवार बनाए जाने के अगले ही दिन यानी सोमवार को कोयल मल्लिक ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को ही उनके नाम की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद सोमवार को उन्हें बीजेपी में शामिल कराया गया. वह जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी.