कौन हैं एल. मुरुगन, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई? PM मोदी को पत्र लिखकर बताई पूरी बात

L. Murugan News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई है. वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में BJP संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर काम करने पर ध्यान देना चाहते हैं. जानिए कौन हैं एल. मुरुगन, उनका राजनीतिक सफर और इस फैसले की वजह.

ADVERTISEMENT

L Murugan News
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा(तस्वीर- फेसबुक//MuruganTNBJP)
Google CTA

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी वजह भी बताई है. मुरुगन अब अपना पूरा समय तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन को मजबूत करने और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगाना चाहते हैं. उनका कहना है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रहकर जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं.