TCS के बाद अब Lenskart विवादों में, लीक हुआ ड्रेस कोड डॉक्यूमेंट तो CEO को देनी पड़ी सफाई

Lenskart Dress Code Controversy: लेंसकार्ट के ड्रेस कोड से जुड़ा एक पुराना डॉक्यूमेंट वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. इसमें हिजाब की अनुमति और बिंदी-तिलक पर रोक की बात कही गई थी. सोशल मीडिया पर सवाल उठने पर CEO पीयूष बंसल ने स्पष्ट किया कि यह पुरानी नीति है और अब ऐसा कोई प्रतिबंध लागू नहीं है.

ADVERTISEMENT

Lenskart Dress Code Controversy
Lenskart Dress Code Controversy
Google CTA

Lenskart Hijab Bindi Controversy: आईटी दिग्गज टीसीएस (TCS) के बाद अब मशहूर आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट (Lenskart) अपनी ड्रेस कोड पॉलिसी को लेकर विवादों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित 'ग्रूमिंग गाइड' डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें बिंदी, तिलक और कलावा पहनने पर पाबंदी और हिजाब को अनुमति देने की बात कही गई है.