मुंबई: लेंसकार्ट शोरूम में हिंदू संगठनों का हंगामा, अल्पसंख्यक नेता नाजिया इलाही खान ने मैनेजर को जमकर लताड़ा, देखें वीडियो
Nazia Elahi Khan protest: मुंबई में लेंसकार्ट के शोरूम में कथित धार्मिक भेदभाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अल्पसंख्यक नेता नाजिया इलाही खान के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों को तिलक व कलावा पहनने से रोकने के आरोप लगाए. वायरल वीडियो में मैनेजर के साथ तीखी बहस, 'बायकॉट लेंसकार्ट' की चेतावनी और धार्मिक स्वतंत्रता बनाम कंपनी नियमों की बहस ने मामले को गरमा दिया है.
ADVERTISEMENT

Nazia Elahi Khan protest Video
मुंबई में चश्मा बनाने वाली मशहूर कंपनी लेंसकार्ट के एक शोरूम में उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब अल्पसंख्यक नेता नाजिया इलाही खान के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नाजिया इलाही खान शोरूम के मुस्लिम मैनेजर से तीखी बहस करती और हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाती नजर आ रही हैं. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.