अंतिम संस्कार के 4 दिन बाद घर आई थी मंगेतर सिया, बहन के सवालों में फंसी, फिर ऐसे खुला केतन हत्याकांड का सच

पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले में 350 फीट गहरी खाई से गिरकर हुई मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी. शादी न करने की चाहत में मंगेतर सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर उसे धक्का दिया था. केतन की बहन के शक और 2,004 कॉल्स के रिकॉर्ड ने इस पूरी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case
Ketan Agarwal Case
google news

पुणे के रहने वाले 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत का राज आखिरकार खुल गया है. जिसे शुरुआत में लोहागढ़ किले की खाई में गिरने का एक हादसा माना जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी हत्या थी. इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किसी और ने नहीं बल्कि खुद केतन की बहन की सतर्कता और समझदारी ने किया है. पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.