Ketan Agarwal Case: बहन के अफेयर की बात जानता था साहिल, सिया के भाई ने पुलिस के सामने खोले राज!
लोहागढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस अब सिया गोयल के भाई साहिल से पूछताछ कर रही है, जिसे सिया और चेतन के अफेयर की जानकारी थी. जांच में सामने आया कि सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को खाई में धक्का दिया था.
ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case
लोहागढ़ किले में हुए रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच का दायरा अब तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में अब एक नया और बेहद अहम मोड़ सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल को पूछताछ के लिए तलब किया है.