गाजियाबाद: पति गया था गांव तो प्रेमी से मिलने पहुंची दो बच्चों की मां, फिर कमरे में मिली लाश, जानें क्या हुआ?

Loni Border murder case: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि प्रेमी ने अपने ही कमरे में मामूली कहासुनी के बाद प्रेमिका की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है.

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद में फेसबुक पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत
गाजियाबाद में फेसबुक पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत
Google CTA

Loni Border murder case: आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. यहां अनजान लोगों से दोस्ती होती है, बातचीत बढ़ती है और कई बार ये रिश्ते प्यार में भी बदल जाते हैं. लेकिन हर रिश्ते का अंजाम अच्छा हो यह जरूरी नहीं. गाजियाबाद के लोनी इलाके से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा दो बच्चों पिंकी की फेसबुक पर एक शख्स से दोस्ती हुई. ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. लेकिन इस बीच पति गांव गया तो महिला प्रेम से मिलने उसके कमरे पर पहुंच गई. इसके बाद यहां इस प्रेम कहानी का अंत हो गया. क्या है पूरा मामला और आखिर वारदात वाले दिन पिंकी के साथ क्या हुआ था? चलिए खबर में जानते हैं.

दो बच्चों की मां है पिंकी और पति करता है मजदूरी

मृतका की पहचान बुलंदशहर की रहने वाली 28 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है. पिंकी अपने पति प्रमोद और दो बच्चों के साथ लोनी के इंद्रापुरी इलाके में किराए के मकान में रहती थी. उसका पति मजदूरी करता है और त्योहार के चलते अपने गांव गया हुआ था. इसी का फायदा उठाकर मृतका के पति की गैरमौजूदगी में उसे मिलने के लिए बुलाया गया था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कमरे पर पहुंचने के बाद माहौल बदला और फिर वहां कुछ ऐसा हुआ जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए अंधेरे में धकेल दी.

साथ बैठकर पी शराब फिर शुरू हुआ विवाद

पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन कमरे पर मौजूद लोगों ने पहले साथ बैठकर शराब पी थी. इसके बाद मृतका पिंकी और उसके कथित प्रेमी पिंटू के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आपा खो बैठे प्रेमी पिंटू ने पास में रखी ईंट से पिंकी के सिर पर वार कर दिया. इस  हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त कमरे में आरोपी का एक दोस्त आर्यन भी मौजूद था.

ऐसे पकड़े गए आरोपी

कमरे के अंदर से आई चीख-पुकार और अजीब हलचल सुनकर आसपास के लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ. पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और जब आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे तो सतर्क स्थानीय लोगों ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया. एसीपी अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस को रात करीब 8:54 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पति के पैर पकड़े, प्रेमी ने सीने पर किए चाकू से वार, 11 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी पत्नी