मायावती के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को खदेड़ा!
लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की. हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया.
ADVERTISEMENT

मायावती के आवास पर प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को माहौल उस वक्त गरमा गया, जब 69,000 शिक्षक भर्ती मामले के अभ्यर्थियों ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर अचानक जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी न्याय की मांग को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे.
