CM विजय की पॉलिटिक्स के लिए सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर बैठे IAS निशिकांत कृष्णा?

तमिलनाडु के मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश लागू न करने के कारण जिला कलेक्टर आईएएस निशांत कृष्णा अवमानना की कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं.

ADVERTISEMENT

निशिकांत कृष्णा
निशिकांत कृष्णा
Google CTA

तमिलनाडु के मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद इन दिनों देश की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद विवादित स्थल (दीप थून स्तंभ) पर दीप न जलाए जाने पर शीर्ष अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई है. इस मामले में मदुरै के जिला कलेक्टर और 2018 बैच के आईएएस अधिकारी निशांत कृष्णा पर अदालत की अवमानना (Contempt of Court) के गंभीर आरोप लगे हैं.

क्या है पूरा मामला?

सुप्रीम कोर्ट की बेंच (जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली) ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि मदुरै के विवादित दीप थून स्तंभ पर एक बार के लिए दीप जलाया जाए, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई थी. हालांकि, 24 नवंबर को वहां दीप नहीं जलाया गया. कलेक्टर निशांत कृष्णा ने मंदिर के ट्रस्ट के प्रस्ताव और तकनीकी कानूनी दांव-पेंच का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए. 

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रशासन की दलीलों की पोल खोलते हुए इसे प्रशासनिक अहंकार करार दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कलेक्टर की बिना शर्त माफी पर कड़ा रुख अपनाते हुए तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी, मंदिर विभाग के कमिश्नर और ट्रस्ट के सदस्यों को अवमानना का कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

कौन हैं आईएएस निशांत कृष्णा?

निशांत कृष्णा झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता एसबीआई से रिटायर्ड अधिकारी और माता शिक्षिका रही हैं. उन्होंने रांची के बीआईटी मेसरा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की है. इसके बाद नोएडा की एक कंपनी में प्रोग्रामिंग एनालिस्ट के रूप में भी काम किया.

उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में मेघालय कैडर (2014-2018) के तहत सेवाएं दीं. इसके बाद अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी 2017 की परीक्षा में ऑल इंडिया 330वीं रैंक हासिल कर वे तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी बने. जून 2026 में उन्हें मदुरै जैसे संवेदनशील जिले की कमान सौंपी गई थी, जहां यह बड़ा प्रशासनिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें: शशि थरूर का परिसीमन पर बड़ा बयान, अमेरिका का दिया हवाला, DMK के रुख पर जताई निराशा