महाकुंभ : कथित 'खूबसूरत साध्वी' का प्रेमी-प्रेमिका वशीकरण मंत्र वाला वीडियो हो गया ट्रोल

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने ऐसी नसीहत पर आपत्ति की है और नराजगी भी जताई है. वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को ट्रोल कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: हर्षा रिछारिया के सोशल मीडिया से.
google news

प्रयागराज की पावन धरती पर आयोजित महाकुंभ मेले में तमाम साधु-संतों के बीच एक कथित साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इनका नाम हर्षा रिछारिया है. साध्वी के वेश में साधु-संतों के साथ रथ में सवार हर्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अब हर्षा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग ट्रोल कर रहे हैं.