Ajit Pawar plane crash: प्लेन क्रैश में बुरी तरह झुलस चुके अजीत पवार की ऐसे हुई पहचान

Deputy CM Ajit Pawar death: मुंबई से बारामती जा रहा डिप्टी सीएम Ajit Pawar का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे में उनकी डेड बॉडी की पहचान करना बेहद मुश्किल था. प्लेन में धमाके साथ आग लगी थी. इसलिए विमान में सवार सभी 5 लोग बुरी तरह झुलस गए थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अजीत पवार की फाइल फोटो: इंडिया टुडे
google news

मुंबई से बारामती जा रहे प्लेन के क्रैश होने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई. विमान में 5 लोग ही सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि सभी शव बुरी तरह से जल चुके थे. शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था. फिर डिप्टी सीएम अजीत पवार के शव की पहचान उनकी कलाई में बंधी घड़ी और कपड़ों से हो पाई. विमान बारामती में एयरपोर्ट के पास पहुंच चुका था. लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर खेत में गिर गया. गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और विमान आग का गोला बन गया.