घर आमने-सामने, फिर प्यार और अब हत्या का आरोप; महाराष्ट्र में फिर केतन जैसा हत्याकांड!

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 23 वर्षीय तरन्नुम बशीर नाईक की मौत के मामले में उसके प्रेमी श्रीपाद दिनकर वडू पर हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि तरन्नुम की शादी तय होने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया.

ADVERTISEMENT

Kolhapur
Kolhapur
Google CTA

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक 23 साल की युवती की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे गहरी खाई में धकेल दिया. युवती की पहचान तरन्नुम बशीर नाईक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, तरन्नुम की शादी तय हो गई थी. इसके बाद उसने प्रेमी श्रीपाद दिनकर वडू से रिश्ता खत्म करने की बात कही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.