'आज जेल, कल बेल, फिर वही खेल', कौन है महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, जिसने स्टिंग ऑपरेशन में खुद कही थी ये बात?
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक 2026 मामले में बिहार के समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है. जानिए कौन है बिजेंद्र गुप्ता, उसका पेपर लीक नेटवर्क, 2024 के स्टिंग ऑपरेशन में दिया गया 'आज जेल, कल बेल, फिर वही खेल' वाला बयान, पुलिस जांच, SIT की कार्रवाई, राहुल गांधी की प्रतिक्रिया और देश में पिछले वर्षों के बड़े पेपर लीक मामलों की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Maharashtra TET Paper Leak
महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है. 28 जून 2026 को होने वाली इस परीक्षा को सरकार ने पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद स्थगित कर दिया है. अब यह परीक्षा किसी नई तारीख पर दोबारा आयोजित की जाएगी. पुलिस की शुरुआती जांच में इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला बिजेंद्र गुप्ता बताया जा रहा है, जो लंबे समय से परीक्षा माफिया के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. आइए विस्तार से जानते है कौन है ये मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता और क्या है उसकी पूरी कहानी.